{"_id":"5b8988e742c792463b3b6b72","slug":"71535740135-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे एसडीएम
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने उपजिलाधिकारियों को अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने और अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उप निदेशक खनन को जिले में नवीन उप खनिज क्षेत्रों के चिन्हांकन के लिए एसडीएम के साथ संयुक्त निरीक्षण कर 30 सितंबर तक आख्या उपलब्ध कराने और खनन अधिकारी को प्रत्येक माह की 15 तारीख को उनके द्वारा की गयी छापेमारी की रिर्पोट भी उनको प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने तहसील भनोली में पनार एवं अन्य नदियों समेत रानीखेत में कोसी नदी में भी उप खनिज क्षेत्रों की संभावनाओं को तलाशने को कहा ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके। उन्होंने उप निदेशक खनन को 10 सितंबर तक जिले में पूर्व में चिन्हांकित उप खनिज लॉट का भी निरीक्षण करने, पुलिस विभाग को अवैध खनन, परिवहन मामले की सूचना उपजिलाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम विवेक रॉय, उप निदेशक खनन लेखराज, पटल सहायक जगजीवन बिष्ट मौजूद रहे।