फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों से की मुलाकात

Mon, 16 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों से की मुलाकात
अल्मोड़ा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के नौवें दल को सोमवार सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवाना किया, लेकिन आठवां दल पिथौरागढ़ से आगे नहीं बढ़ सका था इसलिए फिलहाल नौवें दल को भी सोमवार को अल्मोड़ा में ही रोक दिया गया है। इसके बाद कैलाश मानसरोवर यात्रियों को कटारमल सूर्य मंदिर में घुमाया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने नौवें दल के यात्रियों से बातचीत की और हरेला पर्व की बधाई देते हुए प्रत्येक से एक पौधा लगाने का संकल्प लेने को भी कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह आध्यात्मिक यात्रा है और कई राज्यों के लोग इस आध्यामिक यात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है। होली डे होम प्रबंधक शीला साह ने बताया कि मौसम साफ होने के बाद ही कैलाश मानसरोवर यात्रियों की रवानगी होगी।
विज्ञापन


नौवें दल में 54 यात्री शामिल हैं। जिसमें 42 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, महिला बाल कल्याण राज्यमंत्री रेखा आर्या, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, जिलाधिकारी ईवा आशीष, एसएसपी पी रेणुका देवी, संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, एसडीएम विवेक रॉय, केएमवीएन अध्यक्ष शीला साह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed