फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सुरेंद्र महरा युकां के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

सुरेंद्र महरा युकां के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

Sat, 14 Jul 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र महरा युकां के जिलाध्यक्ष निर्वाचित

विज्ञापन
अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस के तीन दिन तक चले मतदान के बाद शुक्रवार को मतगणना हुई। जिलाध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह महरा और निर्मल सिंह रावत चुनाव मैदान में थे। 954 मत के साथ सुरेंद्र सिंह महरा जिलाध्यक्ष चुने गए। निर्मल को 939 मत प्राप्त हुए। नवनिर्वाचित युकां जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह महरा जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा के पुत्र हैं। महासचिव पद के सामान्य वर्ग की पांच सीटों पर अधिकतम वोट प्राप्त कर सुभांशु रौतेला (381), अमित रावत (365), सूरज बाणी (226), राहुल खोलिया (205), गौरव फर्त्याल (198) निर्वाचित हुए। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने चौघानपाटा में आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई।


इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र इकाई अल्मोड़ा अध्यक्ष पद पर धीरेंद्र सिंह गैड़ाकोटी (332) निर्वाचित हुए। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष के लिए ललित सतवाल (179), सोमश्वर के लिए ललित सिंह फर्त्याल (187), रानीखेत के लिए अभिषेक सिंह (155), द्वाराहाट के लिए दीपक सिंह नेगी (111) चुने गए। सल्ट विधानसभा क्षेत्र इकाई अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र दावेदार रमेश चंद्र निर्वाचित हुए। प्रदेश प्रवक्ता अमित जोशी, प्रयाग सिंह बिष्ट आदि ने नवनिर्वाचितों को बधाई दी है। इधर जिला चुनाव अधिकारी नटवर सिंह ने चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है।
विज्ञापन

फोटो- 13एएलएम07पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed