{"_id":"5af9c8bb4f1c1be0408b54e2","slug":"71526319291-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमएफबीआई में होगा धान और मडुवे की फसल का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमएफबीआई में होगा धान और मडुवे की फसल का बीमा
Updated Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में खरीफ के सीजन के लिए जिले में धान, मडुवे की फसल का बीमा किया जाएगा। क्षति होने पर प्रति हेक्टेयर धान के लिए 45,375 रुपये, मडुवा की फसल के लिए 22,138 रुपये की दर से फसल बीमा लाभ मिलेगा।
जिले में 20 हजार हेक्टेयर में धान की खेती होती है, जबकि किसान 35 हजार हेक्टेयर में मडुवा की फसल उगाते हैं। पूर्व के वर्षों में फसल को आपदा, ओलावृष्टि, बारिश से नुकसान होने पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था। विभाग द्वारा सर्वे करने के बाद नाममात्र की मुआवजा राशि किसानों को काफी समय बाद मिल पाती थी, जो कि लागत से काफी कम होती है। खरीफ के सीजन में इस बार जिले में धान, मडुवे की फसल को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है। एक हेक्टेयर क्षेत्र में बोई जाने वाली धान की फसल का 45,375 रुपये का बीमा होगा। इसके लिए किसान को बीमा राशि का 1.05 फीसदी (476 रुपये) प्रीमियम अदा करना होगा। वहीं मडुवे की एक हेक्टेयर क्षेत्र की फसल के लिए 22,138 रुपये बीमित राशि है। इसके लिए किसानों को एक फीसदी (221 रुपये) प्रीमियम चुकाना होगा। सीएओ प्रियंका सिंह ने बताया कि किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी देने के लिए जल्द ही कई जगह शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फसल बीमा योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा।