{"_id":"5abfc3304f1c1b99618b4be5","slug":"71522516784-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण के विरोध में कांग्रेस ने रणनीति तय की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण के विरोध में कांग्रेस ने रणनीति तय की
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को प्रदेश सरकार का तुगलकी फरमान बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की रणनीति तय की है। जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता दो अप्रैल को कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर प्राधिकरण के खिलाफ विरोध दर्ज करेंगे। चार अप्रैल को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध करने का भी एलान किया गया। इसके अलावा छह अप्रैल को नगर में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया।
जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास प्राधिकरण लागू करने से पहले यहां की भौगोलिक स्थिति का अध्ययन नहीं किया। जिससे जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जो मानचित्र स्वीकृत हो रहे हैं उनमें भी प्राधिकरण हजारों रुपये का शुल्क थोप रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्राधिकरण शीघ्र समाप्त नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।
बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, दीप सिंह डांगी, दीपक मेहता, मनोज सनवाल, परितोष जोशी, कार्तिक साह, त्रिलोचन जोशी, हर्ष कनवाल, अमरनाथ ङरावत, पंकज वर्मा, हेम जोशी, तारा चंद्र जोशी, अमित जोशी, दीपक साह, लता तिवारी, राधा बिष्ट, गीता मेहरा आदि मौजूद थे।