{"_id":"59ce8a8e4f1c1bda538b4f6b","slug":"71506708110-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नति से वंचित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नति से वंचित करने का आरोप
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन ने शासन पर शिक्षा विभाग के करीब 350 से अधिक कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नति से वंचित करने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक और जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा ने आरोप लगाया है कि कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति के लिए पत्रावली शिथिलीकरण प्रदान करने के लिए शिक्षा निदेशालय को भेजी गई थी, किंतु निदेशालय ने इस संबंध में अनुमति प्रदान नहीं की। शासन के मौखिक निर्देश की बात कहते हुए पत्रावली को मई से अगस्त तक रोक लगा दी थी, जबकि शासन स्तर से कोई रोक नहीं लगी थी।
उन्होंने कहा कि ऐसा करके विभाग ने 350 से अधिक कनिष्ठ सहायकों की वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नति बाधित की है। आरोप लगाया है कि राज्य में शासनादेशों का पालन नहीं किया जा रहा है और अधिकारी मनमर्जी पर उतारू हैं। उन्होंने तीन सितंबर तक जिन कार्मिकों की पत्रावली विभाग स्तर पर गतिमान थी उन्हें प्रोन्नति दी जाने की मांग की है। ब्यूरो