फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   62 crore for 12 roads

जागेश्वर विस क्षेत्र में 12 सड़कों के लिए 62 करोड़ मिले

Fri, 01 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Fri, 01 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 10 सड़कों और दो सड़कों के डामरीकरण की स्वीकृति मिली है। शासन ने सड़कों के निर्माण के लिए 62 करोड़ की धनराशि कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई को अवमुक्त कर दी है।विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में रतखान-चौमू सड़क (2.95 किमी) के निर्माण के लिए 1.56 करोड़, जैंती-नया संग्रोली (7.075 किमी) सड़क निर्माण को 3.15 करोड़, जैंती-पीपली सड़क से सेला चापड़ वल्का तक तक 10.25 किमी सड़क निर्माण को 5.51 करोड़,  सिरसोड़ा-सिलखोड़ा 6.5 किमी मार्ग के लिए 2.85 करोड़, दुर्गानगर-आनुली 8.375 किमी सड़क निर्माण को 4.01 करोड़, मोरनौला-जैंती सड़क किमी 21 से चौकुना तक 16.325 किमी निर्माण को 8.77 करोड़, बाराकूना-वल्थी मार्ग (5.625 किमी) के निर्माण को 3.07 करोड़, डुगंरी-तोली जिंगोली (9.10 किमी) के लिए 4.18 करोड़,  गुरुड़ाबांज-अंडोली 14 किमी सड़क निर्माण को 8.45 करोड़, दसौला-मेल्टा सड़क (8.625) किमी निर्माण को 5.28 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा छड़ौंजा-फटक्वालडुंगरा सड़क (23.655 किमी) डामरीकरण के लिए 10.66 करोड़, हनुमान मंदिर से रंगोड़ी गली 8.5 किमी सड़क के डामरीकरण के लिए 4.51 करोड़ मिले हैं। श्री कुंजवाल ने बताया कि यह धनराशि कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त कर दी गई है। अप्रैल माह में निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जल्द सड़क का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनता को यातायात सुविधा का लाभ मिल सके। इधर क्षेत्र के लोगों ने सड़कों के लिए धनराशि मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed