{"_id":"5c78245fbdec224b6e13b49c","slug":"61551377503-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय महिला होलिकोत्सव आठ से, दस को नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय महिला होलिकोत्सव आठ से, दस को नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था की ओर से आठ मार्च से नंदादेवी मंदिर स्थित गीता भवन में तीन दिवसीय महिला होलिकोत्सव होगा। दस मार्च को नगर में सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। संस्था की यहां हुई बैठक में होलिकोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
आठ मार्च को महिला दिवस पर 12 से दो बजे तक महिलाओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। ढाई बजे से नंदादेवी मंदिर स्थित गीता भवन में महिलाओं और पुरुषों की बैठकी होली होगी। नौ मार्च को नगर के विभिन्न मोहल्लों की टीमों की प्रतियोगिताएं होंगी। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें दस मार्च को होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
दस मार्च को सुबह 11 बजे सिद्ध नौला मंदिर से सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा जो साढ़े 12 बजे नंदादेवी मंदिर परिसर में पहुंचेगा। एक बजे से होली प्रतियोगिता होगी। प्रत्येक टीम में दस महिलाएं होंगी। प्रत्येक टीम होली गायन, नृत्य, स्वांग का प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
एक टीम के लिए 15 मिनट का समय तय है। जुलूस में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमश: पांच हजार, चार हजार, तीन हजार, दो हजार, एक हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल और संचालन पुष्पा सती ने किया।
बैठक में चंद्रा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, आशा पंत, धनी शाही, शांति शाह, सुनैना मेहरा, राधिका जोशी, इंद्रा लोहनी आदि मौजूद थे। उधर सर्वदलीय महिला संस्था के तत्वावधान में छह मार्च को नगर के नंदादेवी मंदिर प्रांगण में होलिकोत्सव होगा।