{"_id":"5c3f6bcfbdec2273ad00ad46","slug":"61547660239-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काले कौवा काले घुघुति माला खाले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काले कौवा काले घुघुति माला खाले...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में उत्तरायणी पर्व उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति के दूसरे दिन बुधवार को प्रात: बच्चों ने घुघुतों की माला गले में पहनकर कौओं को घुघते खाने के लिए आमंत्रित किया। बच्चों ने काले कौवा काले घुघुति माला खाले की आवाज लगाकर कौवों को बुलाया और उन्हें घुघते खिलाए। इससे पहले मंगलवार की रात घर-घर में घुघुते, खजूरे और अन्य पकवान बनाए गए।
नगर समेत ग्रामीण इलाकों में उत्तरायणी धूमधाम से मनाई गई। बच्चे गले में घुघुते की माला पहन कर घरों के आंगन और छतों से कौवों को बुलाते रहे। नगर के कई घरों में कौवे तो नहीं पहुंचे पर बंदरों ने कौवों के लिए रखे घुघते और अन्य पकवान चट कर लिए। जैंती, सोमेश्वर, मौलेखाल, दन्यां, भिकियासैंण, भतरौंजखान समेत समूचे जिले में उत्तरायणी पर्व पर बच्चों ने कौवों को घुघते खिलाए। ब्यूरो