{"_id":"5c192becbdec2256d9676b3f","slug":"61545153516-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ के आह्वान पर मंगलवार से जिले के ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रधान डाकघर में एकत्रित हुए ग्रामीण डाक सेवकों ने कमलेश चंद्रा की रिपोर्ट लागू करने, ग्रेच्यूटी 15 से बढ़ाकर 50 हजार करने, सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह लागू करने, पुराने सिस्टम से ही आईपीपीबी का काम करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीण डाक सेवकों को वेतनमान नियमों के मुताबिक नहीं दिया जा रहा है और सीनियर और जूनियर में कोई फर्क नहीं रखा है। इस मौके पर देवकी मिश्रा, कमला जीना, गोविंद सिंह, सोनू प्रजापति, कैलाश चंद्र पांडे, भूपाल सिंह, भुवन चंद्र नेगी शामिल थे। इधर डाक सेवकों की हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक व्यवस्था ठप पड़ गई है।