फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गुम हुई लड़की थाने आकर बोली मैंने शादी कर ली है

गुम हुई लड़की थाने आकर बोली मैंने शादी कर ली है

Tue, 24 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गुम हुई लड़की थाने आकर बोली मैंने शादी कर ली है
अल्मोड़ा। बीते छह जुलाई को घर से लापता हुई एक युवती पति को साथ लेकर खुद थाने पहुंच गई और उसने बताया कि वह बालिग है और उसने हाल ही में अपनी मर्जी से विवाह कर लिया है। उसने बालिग होने और विवाह का प्रमाणपत्र भी पेश कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत छह जुलाई को एक व्यक्ति ने अपनी बहन के अचानक घर से गायब होने के संबंध में थाना कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में उप निरीक्षक रचना रानी द्वारा गुमशुदा युवती की लगातार तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


सोमवार को गुमशुदा युवती अपने पति भुवन सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम दरदोली पोस्ट रीठाखाल जिला चंपावत को साथ लेकर थाने पहुंची और उसने खुद के बालिग होने और शादी के प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करते हुए कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। डर के कारण शादी के संबंध में घर वालों को नहीं बताया। उप निरीक्षक नीरज भाकुनी ने बताया कि युवती के भाई को थाना कोतवाली बुलाकर उसकी बहन से वार्ता कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed