{"_id":"5af875414f1c1bcf408b5067","slug":"61526232385-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैंती तहसील के एक दर्जन से अधिक गांव जल्द सड़क से जुड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैंती तहसील के एक दर्जन से अधिक गांव जल्द सड़क से जुड़ेंगे
Updated Sun, 13 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
road shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंती (अल्मोड़ा)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जैंती तहसील के अंतर्गत बांजधार-बसगांव मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। सड़क की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सड़क बनने के बाद जैंती तहसील के 12 से अधिक गांवों को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही ब्लॉक मुख्यालय लमगड़ा से जैंती तहसील की दूरी दस किमी कम हो जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जैंती तहसील के अंतर्गत बांजधार-बसगांव मोटर मार्ग स्वीकृत है। अप्रैल में सड़क के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आशा है कि सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। सड़क बनने के बाद बांजधार, जलना, गुल्ठी, बानतोली, भाबू, कालाडुंगरा, बसगांव, तड़ैनी, निरई, बजैल, बचकांडे, क्वैटा, बोरागांव, ल्वाली समेत एक दर्जन से अधिक गांव सीधे तहसील मुख्यालय जैंती से जुड़ जाएंगे। मल्ला सालम के निरई, बचकांडे, स्यूनानी, ल्वाली, कनरा आदि गांवों के लोगों को तहसील मुख्यालय जैंती आने पर 50 से 60 किमी दूरी तय करनी पड़ती थी। बांजधार-बसगांव सड़क बनने पर उन्हें 45 किमी की यात्रा करनी होगी। जाड़े के दिनों में हिमपात से मोरनौला-शहरफाटक मोटर मार्ग बंद हो जाता है। ऐसे में लोग बांजधार, बसगांव मोटर मार्ग से आवाजाही कर सकेंगे। बांजधार, जलना, गुल्ठी, बानतोली, भाबू, कालाडुंगरा, बसगांव, तड़ैनी, निरई, बजैल, बचकांडे, क्वैटा, बोरागांव, ल्वाली आदि गांवों में फल, सब्जी उत्पादन किया जाता है। सड़क के अभाव में किसान उत्पादित फल, सब्जी को स्थानीय बाजार तक नहीं पहुंचा पाते हैं। सड़क बनने पर ग्रामीण उत्पादित माल को स्थानीय बाजार में बेच सकेंगे। भाबू के प्रधान गंगा भट्ट, निरई की प्रधान विमला देवी, पूर्व प्रमुख चंदन सिंह बोरा ने बताया कि सड़क बनने पर क्षेत्रीय लोगों को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।