{"_id":"5a04960e4f1c1b71548bbcf1","slug":"61510249998-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटलर अवंतिका ने राज्य प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटलर अवंतिका ने राज्य प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत जीता
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अगस्तमुनि में हुई उत्तराखंड स्टेट सब जूनियर चैंपियनशिप में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा अवंतिका पांडे ने एक स्वर्ण और एक रजत पद प्राप्त किया है। अवंतिका की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
अगस्तमुनि में तीन से सात नवंबर तक हुई प्रतियोगिता के अंडर-15 आयु वर्ग में एकल में अवंतिका ने रजत पदक और युगल वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अवंतिका वर्तमान में पुलेला गोपीचंद अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनका प्रदेश की टीम में चयन हुआ है और गुंटूर में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अवंतिका ने पिछले साल विजयवाड़ा में हुई तीसरी ऑल इंडिया सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। अवंतिका की उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी, प्रधानाचार्या सुरीना चौधरी, उप प्रधानाचार्या गीता शाह, नीलम जोशी, कैलाश पांडे आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
फोटो- बैडमिंटन खिलाड़ी अवंतिका पांडे। (फाइल नं. 09एएलएम07पी)