फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कसारदेवी-पपरसली क्षेत्र में नशे की सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग

कसारदेवी-पपरसली क्षेत्र में नशे की सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग

Wed, 21 Jun 2017 10:11 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
कसारदेवी-पपरसली क्षेत्र में नशे की सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग
कसारदेवी-पपरसली क्षेत्र बीयर की दुकान खोलने का विरोध
विज्ञापन

अल्मोड़ा। व्यापारियों ने नगर के कसारदेवी-पपरसली क्षेत्र में बीयर की दुकान खोले जाने का विरोध किया है। व्यापारियों का कहना है कि कसारदेवी क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधि का केंद्र होने के साथ ही आध्यात्मिक और पर्यटन दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में उन्होंने क्षेत्र में चरस आदि मादक पदार्थों के कारोबार पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में जिला व्यापार मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का कहना है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कसारदेवी और उसके आसपास का क्षेत्र धार्मिक मान्यताओं का केंद्र है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भी अपने प्रवास के समय 1890 और 1997 में यहां साधना की थी। इसके अलावा हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक भी आते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से कसारदेवी-पपरसली क्षेत्र में बीयर की दुकान का लाइसेंस नहीं देने और यहां अन्य तरह के नशे के कारोबार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय अग्रवाल, हरेंद्र वर्मा, मनीष जोशी, चिरंजी लाल वर्मा, दीप लाल साह, गिरीराज साह, कमल बिष्ट, दीप जोशी, अनूप गुप्ता, दीपक साह, संजीव गुप्ता, मुमताज कश्मीरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed