{"_id":"6807dfaea20854654c0326c4","slug":"57-player-will-part-in-trial-almora-news-c-232-1-alm1002-127203-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: हवालबाग के 57 खिलाड़ी जिले में दिखाएंगे जीत के लिए दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: हवालबाग के 57 खिलाड़ी जिले में दिखाएंगे जीत के लिए दम
Tue, 22 Apr 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत हवालबाग ब्लॉक के 121 खिलाड़ियों ने छात्रवृत्ति के लिए अपना दम दिखाया। बालक वर्ग में 60 जबकि बालिका वर्ग में 61 ने शारीरिक परीक्षा दी। इसमे 35 बालक और 22 बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के हुआ। एचएनबी स्टेडियम में 14-17, 17-19, 19-21, 21-23 आयु वर्ग में हवालबाग ब्लॉक के खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। संयोजक बीडी पांडे ने कहा कि फ्लाइंग रन, वर्टिकल जंप, शटल रन, मेडिसन बाॅल पुट और दौड़ में सफल 35 बालक और 22 बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ।
बताया कि आज से स्टेडियम में बालक- बालिका वर्ग के जिला स्तरीय एथलेटिक्स, बाक्सिंग, टेबिल- टेनिस और कराटे खेलों के कौशल और बैटरी ट्रायल होंगे। जिला स्तर पर चयनित 100 बालक और 100 बालिकाओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी
विज्ञापन
बताया कि आज से स्टेडियम में बालक- बालिका वर्ग के जिला स्तरीय एथलेटिक्स, बाक्सिंग, टेबिल- टेनिस और कराटे खेलों के कौशल और बैटरी ट्रायल होंगे। जिला स्तर पर चयनित 100 बालक और 100 बालिकाओं को दो हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी
विज्ञापन