फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   55,878 elderly and disabled people are facing pension problems since last two months

Almora News: 55,878 बुजुर्ग, दिव्यांगों को दो माह से पेंशन के लाले, परिवार कैसे पालें

Tue, 25 Jun 2024 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 25 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
55,878 elderly and disabled people are facing pension problems since last two months
अल्मोड़ा। जिले में बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेंशन देने की योजना दम तोड़ रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 55,878 बुजुर्गों और दिव्यांगों को दो माह से पेंशन नहीं मिली है, वे उधारी में घर चलाने के लिए मजबूर हैं। पेंशनरों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।
विज्ञापन



सरकार की ओर से बुजुर्गों और दिव्यांगों को राहत देने के लिए पेंशन देने की योजना संचालित की जा रही है लेकिन उन्हें पेंशन देने के लिए सरकार की तिजोरी में धन नहीं है। पेंशन का इंतजार कर रहे जिले के 49,965 बुजुर्ग और 5,913 दिव्यांग पेंशन भोगी इसका प्रमाण हैं। बुजुर्ग और दिव्यांगों को अप्रैल और मई माह की पेंशन अब तक नहीं मिली है। जून महीना खत्म होने में कुछ दिन शेष बचे हैं। अब तक पेंशन न मिलने से बुजुर्ग और दिव्यांग कई दुश्वारियों से जूझ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन




बैंकों के चक्कर काटते थक गए पेंशनर

अल्मोड़ा। पेंशनरों का कहना है कि पेंशन के लिए बैंकों का चक्कर काटते-काटते थक गए हैं। पेंशन के लिए वे लगातार विभाग और बैंक में संपर्क कर रहे हैं, लेकिन मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। पेंशनर किशन सिंह ने कहा कि परिवार का पालन करना मुश्किल हो गया है। न जाने कब पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ब्लाॅक का नाम वृद्धावस्था पेंशनर दिव्यांग पेंशनर

भैंसियाछाना 2528 498

भिकियासैंण 3490 365

चौखुटिया 3846 429

धौलादेवी 7130 920

द्वाराहाट 4354 590

हवालबाग 3955 140

लमगड़ा 4480 700

सल्ट 6535 533

स्याल्दे 5150 478

ताकुला 3363 609

ताड़ीखेत 5130 651



कोट
केंद्र सरकार का अंश नहीं मिलने से पेंशन के भुगतान में देरी हुई है। केंद्र से अंश के रूप में धनराशि मिलते ही पेंशनरों को भुगतान कर दिया जाएगा।
- आराधना त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed