{"_id":"6918c4c12aac5ea2580c3f78","slug":"54-people-were-given-free-diabetes-check-up-at-the-camp-almora-news-c-232-1-shld1002-136488-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिविर में 54 लोगों की निशुल्क मधुमेह जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिविर में 54 लोगों की निशुल्क मधुमेह जांच की
Sat, 15 Nov 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कल्याणिका धर्मार्थ अस्पताल डोल की ओर से ग्राम डोल के नौली तोक में जनजागरुकता और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 54 लोगों की निशुल्क मधुमेह जांच की गई। साथ ही 71 लोगों को दवा बांटी गई। जटिल रोग वाली एक दर्जन से अधिक महिलाओं को अग्रिम स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए डोल धर्मार्थ अस्पताल संदर्भित किया गया है, जहां विशेषज्ञ उनका निशुल्क उपचार करेंगे।
डोल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजरी त्रिवेदी ने बताया कि डायबिटीज सिर्फ ब्लड शुगर का मुद्दा नहीं है, बल्कि लाइफ क्वालिटी, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक मेल से जुड़ा विषय है। जांच और चिकित्सा डॉ. उमेश कुमार गंगवार, फार्मासिस्ट मनीष तिवारी की टीम ने की। बुर्जुगों, महिलाओं को निशुल्क दवा, महिलाओं और किशोरियों को सैनिटरी नेपकिन वितरित किया गया। शिविर में रेखा, मनवर सिंह रावत, पान सिंह फर्त्याल, सुंदर सिंह फर्त्याल आदि मौजूद रहे।