फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   5333 will also build urban Sochaly

शहरी क्षेत्र में भी शोचालय निर्माण को मिलेंगे 5333

Tue, 14 Jul 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Tue, 14 Jul 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ भारत  मिशन के अंतर्गत शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी शौचालय बनाने को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय बनाए जाने हैं।

विज्ञापन


विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन की क्रियान्वयन और अनुश्रवण समिति की बैठक में  उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में शौचालय बनाने के लिए 5333 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप दिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नगर पालिका अल्मोड़ा, नगर पंचायत द्वाराहाट, नव गठित नगर पंचायत चौखुटिया की सीमा के अंतर्गत सभी शहरी परिवारों को शौचालय बनाने की सुविधा के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत शौचालय बनाने के लिए अभी तक 87 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को लोगों में शौचालय बनाने के लिए जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वजल के अधिकारियों को सामुदायिक शौचालय बनाने के  लिए स्थान चिन्हित करने के निर्देश भी दिए। बेस चिकित्सालय, जीआईसी,  जीजीआईसी, रैमजे इंटर कालेज में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि पहले चरण में अल्मोड़ा और सोमेश्वर में बायो टायलेट भी बनाए जा रहे हैं। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी इनका निर्माण किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा सभासद अपने-अपने वार्डों में जागरूकता अभियान चलाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से प्रेरित हो सकें।


इस मौके पर अपर निदेशक शहरी विकास नवनीत पांडे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी  एके सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एके वर्मा, परियोजना निदेशक स्वजल  केएस रावत, प्रभारी थानाध्यक्ष एसएस गर्ब्याल, सर्व शिक्षा अभियान के लक्ष्मी दत्त, पेयजल विभाग के वीके पांडे, पर्यटन विभाग के अमित बिष्ट आदि  मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed