{"_id":"5cd9b2f4bdec22072c3314dd","slug":"51557770996-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्ट में कार दुर्घटना ग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्ट में कार दुर्घटना ग्रस्त, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील के अंतर्गत पैंसिया से एक किमी आगे रामनगर की ओर उनियाल ढैया के पास एक कार संख्या यूके 19-1983 दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
बताया गया है कि कार पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पास के सकन्याणी के ग्रामीणों द्वारा मौके पर पहुंचकर कार चालक स्याल्दे के महरोली तल्ली गांव निवासी रणजीत सिंह पुत्र प्रेम सिंह को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
ग्रामीण उसे रोड तक लाए और 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले गए, लेकिन वह पहले ही दम तोड़ चुका था। रणजीत सिंह सेना में थे और शादी समारोह में भाग लेने गांव आए थे, मृतक का परिवार रामनगर में रहता है। रविवार की शाम वह महरोली से रामनगर की ओर जा रहे थे। मृतक के घर में पत्नी के अलावा 16 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह और 14 वर्षीय पुत्री सान्या हैं।