फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रूपांतरण के लिए तीन-तीन स्कूलों का नाम प्रेषित करें

रूपांतरण के लिए तीन-तीन स्कूलों का नाम प्रेषित करें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
रूपांतरण के लिए तीन-तीन स्कूलों का नाम प्रेषित करें
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चलाए जा रहे रूपांतरण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विकासखंड से तीन-तीन विद्यालयों के प्रस्ताव प्रेषित कर दें ताकि उनको रूपांतरण कार्यक्रम में लिया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। इसके लिए सीएसआर फंड के अलावा जिला स्तर पर भी धन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खंड शिक्षाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर मुख्य शिक्षाधिकारी के माध्यम से यथाशीघ्र आगणन प्रेषित कर दें। उन्होंने कहा कि जहां पर नए भवन बनाए जा रहे हैं वहा पर कार्यदायी संस्था के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालय में रूपांतरण के अनुरूप पेंटिंग का कार्य करवाएं।
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान सभी खंड शिक्षाधिकारियों से अभी तक की प्रगति के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के हर संभव प्रयास किए जाएं। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक 35 विद्यालयों में रूपांतरण कार्यक्रम के अंतर्गत कार्य पूर्ण करा लिए गए हैं और 100 विद्यालयों को रूपांतरित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, उपजिलाधिकारी मोनिका, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एचबी चंद, बेसिक रायसाहब यादव, समन्वयक विनोद राठौर, विद्या कर्नाटक, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी के अलावा समस्त उप शिक्षाधिकारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed