फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सभी धर्म देते हैं भाईचारे की शिक्षा

सभी धर्म देते हैं भाईचारे की शिक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
सभी धर्म देते हैं भाईचारे की शिक्षा
अल्मोडा। मदर टेरेसा फाउंडेशन की ओर से आयोजित सर्वधर्म एकता सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि सभी धर्म भाईचारे की शिक्षा देते हैं। मदर टेरेसा ने जीवनभर निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की। फाउंडेशन की स्थापना शिक्षा, सद्भावना और सेवा की बुनियाद पर समाज और देश के विकास के लिए की गई है।
विज्ञापन


फाउंडेशन के संस्थापक जौनपुर (उप्र) के पूर्व विधायक मो. अशरद खान ने कहा कि यह गैर राजनैतिक संगठन है। फाउंडेशन के जरिये निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर मानवता की सेवा की जाती है। सभी लोग अलग-अलग धर्म को मानने वाले हैं पर सब एक ईश्वर, अल्लाह, गॉड के बंदे हैं। सभी धर्मों की धार्मिक किताबों में भाषा का फर्क है मगर संदेश एक ही है।
विज्ञापन


समाजसेवी मरगूब सिद्दीकी ने कहा कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है। आज देश में एकता भाईचारे की जरूरत है। सम्मेलन में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व दर्जा राज्य मत्री केवल सती, प्रो. एचए हामिद, महेश परिहार, प्रदेश अध्यक्ष मशरुर कुरैशी, लता तिवारी, आनंद बगडवाल, मुमताज कश्मीरी, लीला जोशी, किरन साह, त्रिलोचन जोशी, प्रीति बिष्ट, रवि रौतेला, विनीत बिष्ट, ललित लटवाल, आनंदी वर्मा आदि ने विचार रखे। संचालन अख्तर हुसैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed