{"_id":"5c815b51bdec221456010ce4","slug":"51551981393-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगास नदी पर 32 करोड़ के बैराज का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगास नदी पर 32 करोड़ के बैराज का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। गगास नदी में 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बहुउद्देशीय बैराज का शिलान्यास केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। गगास नदी पर बैराज बनने से द्वाराहाट और रानीखेत विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों की जहां पेयजल किल्लत दूर होगी, वहीं सिंचाई के लिए भी काश्तकारों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि विकास कार्यों के दम पर भाजपा फिर केंद्र में सरकार बनाएगी। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में मोदी सरकार ने देश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
गरीब, मजदूर, असहाय और निम्न वर्ग के साथ ही आमजन की मूलभूत समस्याओं के निदान का कार्य किया जा रहा है। विधायक महेश नेगी ने कहा कि पूरे प्रदेश में द्वाराहाट विधानसभा विकास कार्यों की दृष्टि से अव्वल है। कहा कि विधानसभा क्षेत्र में साढ़े नौ करोड़ से अधिक की योजनाओं के माध्यम से सड़क, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य के कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि जब डैम बनकर तैयार हो जाएगा तो लोगों की पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, मंडल अध्यख घनश्याम भट्ट, दामोदर जोशी, मोहन अधिकारी, ज्योति शाह मिश्रा, गोश आर्या, पंकज तिवारी, मनोज पांडेय, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता जगत नारायण रावत, सहायक अभियंता पीएस लटवाल, गौरव पांडेय, डीडी पांडे, मनोज पंत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही, कैंट बोर्ड रानीखेत सभासद विनोद चंद्र। सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।