{"_id":"5c3cd956bdec227330556a48","slug":"51547491670-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरातल पर नहीं उतरी अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरातल पर नहीं उतरी अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पालिका की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। एक करोड़ लागत से पालिका परिषद की शहर में 15 स्थानों पर अंडर ग्राउंड कूड़ेदान बनाने की योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। इसके लिए पालिका परिषद ने एक करोड़ का प्रस्ताव सरकार को भेजा है, पर बजट अवमुक्त नहीं हुआ है।
शहर में कई स्थानों पर कूड़ेदानों की स्थिति अच्छी नहीं है। कूड़ा कूड़ेदानों के बाहर बिखरा रहना आम बात है। कूड़ा नहीं फैले इसके लिए पालिका परिषद ने शहर में अंडर ग्राउंड कूड़ेदान स्थापित करने की योजना बनाई थी। इसके लिए उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में पंद्रह स्थान चिन्हित किए। इसके बाद पालिका परिषद ने अंडर ग्राउंड कूड़ेदान स्थापित करने, नया कूड़ा वाहन खरीदने आदि कार्यों के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि बजट अवमुक्त करने के लिए शासन से लगातार मांग की जा रही है। पर अब तक पैसा नहीं मिलता है।