{"_id":"5c095ef7bdec2241cf75de80","slug":"51544118007-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। इस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वेतन और पेंशन जल्द नहीं मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह से कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन भी नहीं मिली है। उन्होंने कर्मचारियों को माह की पहली तारीख को वेतन का भुगतान करने की मांग की। बार-बार मांग करने के बावजूद कर्मचारियों को न तो वेतन दिया जा रहा है और न ही सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन मिल रही है।
उन्होंने कहा कि तीन माह के वेतन और पेंशन का भुगतान जल्द किया जाए। भुगतान नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह फर्त्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में अध्यक्ष हरीश चंद्र सनवाल, जिला सचिव पान सिंह नेगी, दिनेश तिवारी, मुन्ना वक्स, जीवन जोशी, किशन ढैला, मनौता देवी, मोहन पांडे, दुर्गा सिंह आदि मौजूद थे।