फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से रोगी हलकान

बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से रोगी हलकान

Thu, 06 Dec 2018 10:57 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से रोगी हलकान
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित बेस अस्पताल में लंबे समय से सीटी स्कैन मशीन खराब है। जिससे रोगियों की भारी फजीहत हो रही है। इस कारण बेस चिकित्सालय रेफर सेंटर बन कर रह गया है। सूक्ष्म कर सलाहकार समिति के पूर्व उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन शीघ्र लगाने की मांग की है। उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन


कर्नाटक ने आरोप लगाया कि बेस अस्पताल अल्मोड़ा में 2016 से सीटी स्कैन मशीन खराब पड़ी है। 24 जून 2017 को इस मशीन के बदले नई मशीन लगाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक मशीन नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन


इस अस्पताल से रोगियों को दूसरे अस्पतालों में ले जाने के दौरान रास्ते में कई रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत के रोगी भी बेस अस्पताल में उपचार कराने आते हैं। दूरस्थ स्थानों से आने वाले रोगियों, दुर्घटना में घायल मरीजों को इस अस्पताल से रेफर किया जाता है, जो जनता के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed