{"_id":"5c02c604bdec2241913022c3","slug":"51543685636-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से ससुराल लौट रही महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से ससुराल लौट रही महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत रामपुर पितना निवासी एक विवाहिता मायके से ससुराल को लौटते समय रहस्मय परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला का तीन दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। मायके और ससुराल पक्ष ने थाने में महिला के गुमशुदगी की तहरीर दे दी है।
महिला की ढाई साल की एक बेटी भी है। बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल है।
रामपुर पितना निवासी हेमा देवी (24) पत्नी नरेंद्र सिंह 27 नवंबर को ससुराल से अपने मायके पूनाकोट के लिए निकली थी। वह ढाई साल की बेटी गुंजन को ससुराल में ही छोड़ गई। 29 नवंबर को हेमा देवी अपने मायके पूनाकोट से ससुराल को रवाना हुई। देर शाम तक वह ससुराल नहीं पहुंची।
परिजनों ने हेमा देवी की रिश्तेदारी और अन्य संभावित ठिकानों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने पर महिला का पति नरेंद्र सिंह दिल्ली से रामपुर पितना लौट आए हैं। नरेंद्र सिंह के मुताबिक 2014 में उसकी शादी हेमा से हुई थी। उनके बीच कोई विवाद नहीं था। ढाई साल की बेटी गुंजन है। जिसका रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि पत्नी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका फोन स्वीच ऑफ जा रहा है।