फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा के कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल

अल्मोड़ा के कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल

Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल
अल्मोड़ा। शनिवार रात हुई बारिश और आंधी से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे नगर के कई हिस्सों समेत सोमेश्वर घाटी क्षेत्र के गांवों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन


नगर के ब्राइटन कार्नर में बिजली लाइन में खराबी आ गई। वहीं विवेकानंदपुरी में 11 केवीए की बिजली की लाइन में टहनी गिरने से फाल्ट आ गया। स्टेडियम के समीप बिजली लाइन का तार टूट गया। इससे नगर के विवेकानंदपुरी, जोशीखोला, सेलाखोला, थाना बाजार, कैंट क्षेत्र समेत इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। विभाग रविवार सुबह करीब दस बजे इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर सका।
विज्ञापन


उधर सोमेश्वर घाटी क्षेत्र में शनिवार रात 12 बजे से बिजली गुल रही। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बारह घंटे तक बिजली नहीं थी। रविावार सुबह से विद्युत कर्मी फाल्ट ढूंढते रहे। 33 केवीए की लाइन में सोमेश्वर के समीप ही फाल्ट आया था। जिसे विभागीय कर्मियों ने ठीक किया। इसके बाद दिन में 11:30 बजे से बिजली आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed