{"_id":"5b69d9234f1c1bb24b8b74b0","slug":"51533663523-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में गन्ने का बकाया भुगतान, शुगर मिल कर्मचारियों को वेतन और चीनी मिल पेराई सत्र शुरू नहीं होने से गुस्साएं कांग्रेसी जुलूस की शक्ल में बेरिया दौलत तिराहे पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जानबूझ कर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरु कराने और पिछला बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। वहां युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बब्बू सैफी, ब्लाक अध्यक्ष अनिल सैन, जगतार बाजवा, आशु मेहरा, जावेद वारसी, मकसूद हुसैन, प्रेम यादव, गुड्डू, गुलशेर आदि थे।