{"_id":"59da69fb4f1c1bc8678b4c07","slug":"51507486203-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून अवधि बीतने के बावजूद सतर्क रहें सभी अधिकारी : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून अवधि बीतने के बावजूद सतर्क रहें सभी अधिकारी : सीडीओ
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी जेएस नागन्याल ने इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के नामित अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी अधिकारियों को किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मानसून अवधि बीत चुकी है तो भी जिले में आईआरएम में नामित अधिकारियों से उत्तरदायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने को कहा।
अवकाश के लिए उन्होंने पूर्वानुमति लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों को अपने खंडों में मानसून अवधि में क्षतिग्रस्त हुए मोटर मार्गों को तत्काल दुरुस्त करने और जल निगम, जल संस्थान को उनके अधीनस्थ पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केद्रों समेत जिला और बेस अस्पताल में दवाओं की आपूर्ति उचित मात्रा में करने और जिला पूर्ति अधिकारी को दुकानों में पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। सीडीओ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जीर्ण-शीर्ण विद्यालयों की सूची बनाकर उनकी मरम्मत का कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम केएस टोलिया, डीडीओ मो. असलम के अलावा एसडीएम विवेक रॉय, मुख्य कोषाधिकारी गुलफाम अहमद आदि अधिकारी मौजूद थे।