फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बीमा कंपनी अदा करे पशुपालक को 22500 रुपये

बीमा कंपनी अदा करे पशुपालक को 22500 रुपये

Wed, 27 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बीमा कंपनी अदा करे पशुपालक को 22500 रुपये
अल्मोड़ा। जिला उपभोक्ता फोरम ने द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लि. खटीमा (ऊधमसिंहननगर) को परिवादी (पशुपालक) को मानसिक, शारीरिक क्लेश क्षतिपूर्ति के 10 हजार, पांच हजार रुपये वाद व्यय समेत कुल 22500 रुपये भुगतान करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा तहसील के ग्राम पंचायत खासतिलाड़ी निवासी दीवान राम ने एसबीआई बाड़ेछीना से जुलाई 2015 में भैंस खरीदने के लिए 30 हजार का ऋण लिया। बैंक द्वारा द न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लि. सितारगंज रोड अपोजिट न्यू मुंसिफ कोर्ट खटीमा (ऊधमसिंहनगर) से भैंस का 30 हजार रुपये का बीमा कराया। बीमार होकर भैंस 13 मार्च 2016 को मर गई। पशु स्वामी ने भैंस का पोस्टमार्टम कराकर क्लेम को दस्तावेज एसबीआई बाड़ेछीना में जमा कराए। लंबे समय तक पशुपालक को बीमा राशि का भुगतान नहीं हुआ। पशुपालक ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया।
विज्ञापन


फोरम के अध्यक्ष जिला जज डा. ज्ञानेंद्र कमार शर्मा और सदस्य लीला जोशी ने कहा कि बीमा कंपनी द्वारा शेष किश्त की धनराशि बैंक में जमा करना नियमानुसार सही नहीं है। फैसला सुनाया कि बीमा कंपनी से परिवादी कुल 22500 रुपये प्राप्त करने का अधिकारी है। यदि कंपनी ने परिवादी को एक माह के भीतर धनराशि का भुगतान नहीं की तो ऐसी स्थिति में बीमा कंपनी को दावा प्रस्तुत करने की तिथि से भुगतान करने की तिथि तक सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी अदा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed