{"_id":"5947a8794f1c1b5a458b4831","slug":"51497868409-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यान के कृषि विभाग में विलय के प्रयासों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यान के कृषि विभाग में विलय के प्रयासों का विरोध
Updated Mon, 19 Jun 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्यान के कृषि विभाग में विलय के प्रयासों का विरोध
अल्मोड़ा। उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद जोशी और सचिव नारायण सिंह बिष्ट ने उद्यान विभाग के कृषि विभाग में विलय और एकीकरण के प्रयासों का विरोध किया है। उन्होंने विलय और एकीकरण होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विभाग के शोध केंद्रों को समाप्त कर पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में विलय कर दिया था। विभाग के 77 उद्यानों को निजी क्षेत्रों में लीज पर हस्तांतरित करने का प्रयोग किया गया, लेकिन यह दोनों प्रयोग असफल रहे। जिससे शोध केंद्र और उद्यानों की स्थिति काफी खराब हो गई। मजबूरन सरकारों को यह शोध केंद्र, उद्यान पुन: विभाग में वापस लाने पड़े। उन्होंने कहा कि संगठन उद्यान विभाग का कृषि विभाग में विलय नहीं होने देगा।