फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   50 417 children were administered polio drops in the district

जिले में 50417 बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप

Sun, 17 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sun, 17 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में पांच साल तक के 66331 बच्चों के सापेक्ष 50417 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। जो कि लक्ष्य का 76 फीसदी रहा। छूटे हुए 15914 बच्चों को स्वास्थ्य कर्मी 18 और 19 जनवरी को घर-घर जाकर ड्रॉप पिलाएंगे।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में एसबीआई बूथ पर डीएम सविन बंसल ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाना प्राथमिकता है। कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप पीने से वंचित नहीं रहे।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरसी पंत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके सिंह, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक केपी सिंह आदि मौजूद थे। नंदादेवी बूथ में जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, जिला अस्पताल में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बच्चों को ड्रॉप पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 66331 बच्चों को ड्रॉप पिलाने के लिए 653 केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 48 बूथ हाई रिस्क जोन में रखे गए हैं। 2612 कर्मचारी और 261 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। जिले में कुल 50417 बच्चों को ड्राप पिलाई गई। अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में 2095 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई।

शहर मेें एक मोबाइल टीम ने भी जगह-जगह बच्चों को ड्रॉप पिलाई। स्वास्थ्य कर्मी बस स्टेशनों में भी वाहनों को रोककर पांच साल तक के बच्चों को ड्रॉप पिला रहे थे। नगर की नोडल प्रभारी डॉ. प्रीति पंत, गोकुल मेहता आदि ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत ने खूंट धामस, शीतलाखेत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके सिंह ने मनान, सोमेश्वर, चनौदा, अपर शोध अधिकारी जीएस पंत ने बाड़ेछीना, धौलछीना आदि क्षेत्रों जायजा लिया।

उधर भिकियासैंण में अभियान के तहत 50 बूथों पर पांच वर्ष तक के 3500 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गई। सीएचसी भिकियासैंण में जिला पंचायत सदस्य दीपक बिष्ट और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पीयूष रंजन ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।


बस स्टेशन स्थित मोबाइल बूथों पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, आंगनबाड़ी वर्करों ने वाहनों में जाकर पोलियो ड्राप पिलायी। तहसीलदार राधे राम आर्या समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न बूथों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed