फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   5 million people will be kept fast for 27 months: Dr. Pandya

27 से एक माह तक पांच करोड़ लोग रखेंगे उपवास: डॉ. पांडया

Mon, 16 Jul 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Mon, 16 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
5 million people will be kept fast for 27 months: Dr. Pandya
Gayatri Kriya welcoming Dr. Pranava Pandya, Chancellor of Dev Culture University, Sathikunj Haridwar. - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार  के प्रमुख और देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पांडया ने चितई में गायत्री शक्ति पीठ  में श्री वेद माता गायत्री की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक शांति के लिए 27 जुलाई से पूरे एक माह तक पांच करोड़ लोग उपवास करेंगे। उपवास की तैयारियां शुरू कर दी है। 

उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव के लिए सभी को एकजुट होना है। उन्होंने कहा कि गर्भ में बच्चों को मार देना गलत है। समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का सम्मान जरूरी है। वर्तमान में महिलाएं और बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। लिंग भेद किसी भी समाज के लिए घातक है। गायत्री परिजनों का दायित्व है कि वह लिंग भेद को समाप्त करने क लिए समाज को जागरूक करें। 
विज्ञापन


डॉ. पांडया ने कहा कि विचार क्रांति कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरण नागरिकों को कर्तव्यों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को भी उनके कर्तव्यों का बोध कराया जाता है। गायत्री शक्ति पीठ चितई का निर्माण परिजनों के सहयोग से हुआ है। स्थानीय गायत्री परिजनों ने बताया कि नशा उन्मूलन, बलि प्रथा निवारण, बच्चों में संस्कारों के विकास के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग समेत युग निर्माण के सभी रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय परिजनों के अलावा शांतिकुंज से आए प्रतिनिधि राम सहाय शुक्ल, विष्णु मित्तल, ओमकार पाटीदार, संतोष कमलेश, नारायण, वसंत, खिलावन, अरुण दयानंद आदि मौजूद थे। इससे पहले चितई पहुंचने पर गायत्री परिजनों ने डॉ. पांडया का स्वागत किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed