फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   43 thousand people will participate in cleanliness drive in 50 km area

50 किमी क्षेत्र में 43 हजार लोग करेंगे सफाई अभियान में भागीदारी

Sat, 04 May 2019 12:20 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 04 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
43 thousand people will participate in cleanliness drive in 50 km area
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : AMAR UJALA
आठ मई को होने वाले वृहद स्वच्छता अभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि पूर्व में यह अभियान नौ मई को प्रस्तावित था, अपरिहार्य कारणों से इसे अब आठ मई को सुबह आठ बजे से निर्धारित किया गया है। सफाई अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा विभिन्न संगठनों और अन्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इस अभियान में करीब 50 किमी के क्षेत्र में लगभग 43 हजार लोगों द्वारा हिस्सा लेने की संभावना है। 
विज्ञापन


उन्होंने नगर के सभी लोगों से स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान का प्रथम जोन क्वारब-करबला-पांडेखोला, कोसी तक और द्वितीय जोन चितई से पपरसली-कसारदेवी और डीनापानी तक रहेगा। उन्होंनेे बताया कि इस अभियान में लगभग 50 किमी के क्षेत्र में लगभग 43 हजार लोगों द्वारा हिस्सा लेने की संभावना है। अभियान में 55 निजी और राजकीय विद्यालयों सहित लगभग 45 विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संस्थाओं, संगठनों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा।  इस दौरान सभी क्षेत्रों में मानव श्रृंखला बनाकर सफाई अभियान की शुरुआत की जाएगी।  सफाई अभियान में सात जोन के लिए 13 नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है जो अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान का पर्यवेक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने सीएमओ से सफाई के लिए जरूरी सामान की व्यवस्थाएं भी कर लेने को कहा। बैठक में सीडीओ मनुज गोयल ने अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम बीएल फिरमाल, डिप्टी कलैक्टर राहुल शाह, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीएमओ डा. विनीता शाह, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, पालिका अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम केएस रावत, प्रभागीय लौंगिंग प्रबंधक वन निगम दीप पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, एआरटीओ आलोक जोशी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, जेसी दुर्गापाल, विद्या कर्नाटक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed