{"_id":"5cd07d6dbdec2207587600c0","slug":"41557167469-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल्याटी और अणां के जंगल आग से धधके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फल्याटी और अणां के जंगल आग से धधके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ रेंज के फल्याटी और अणां के जंगल में भीषण आग लगने से कई हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई। आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी तक आग नहीं बुझ पाई है। आग के कारण चारों ओर धुंध छाने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
बैजनाथ रेंज के अणां और फल्याटी के जंगल में सोमवार को पूर्वाह्न अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर वाचर आनंद राम, पूर्व वन पंचायत सरपंच दलीप रावत, कैलाश पुरी फल्याटी के जंगल में पहुंच गए। फायर वाचरों ने बताया कि आग बेकाबू बनी हुई है। वन रेंजर बीएस ने बताया कि आग बुझाने वन विभाग की एक और टीम अणां और फल्याटी के जंगल को रवाना हो गई है। वन दरोगा चंदन सिंह टंगणिया ने ग्रामीणों से आग बुझाने में ग्रामीणों से सहयोग देने की अपील की है। ब्यूरो