फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पेयजल किल्लत, नगर को दस सेक्टरों में बांटा

पेयजल किल्लत, नगर को दस सेक्टरों में बांटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत, नगर को दस सेक्टरों में बांटा
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने गर्मियों में नगर क्षेत्र में पेयजल समस्या को देखते हुए शहर को दस सेक्टरों में विभाजित किया है। उन्होंने बताया कि जल संस्थान द्वारा टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की प्रभावी व्यवस्था के लिए तैनात दस सेक्टर अधिकारियों को आवंटित क्षेत्रों में पेयजल वितरण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि पातालदेवी से कर्नाटकखोला के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी बीएस दुग्ताल, कर्नाटकखोला रोडवेज वर्कशाप से बेस अस्पताल तक जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफोला, खत्याड़ी से लोधिया तक सहायक निदेशक बचत अनिल कुमार टम्टा, करबला से पुलिस लाइन तक जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी, पुलिस लाइन से धारानौला स्टेशन तक जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, धारानौला स्टेशन सिकुड़ा बैंड तक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र चंद्रा, सिकुड़ा बैंड से शैल बाईपास तक सहायक निदेशक मत्स्य रितेश कुमार, करबला से लिंक रोड अल्मोड़ा तक जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, अलेक्जेंडर गेट से मिलन चौक अल्मोड़ा तक वरिष्ठ परियोजना निदेशक उरेडा गिरीश मल्होत्रा और शिखर होटल से लक्ष्मेश्वर बाईपास तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संबंधित सेक्टर अधिकारियों का यह उत्तरदायित्व होगा कि वह अपने सेक्टरों में जल संस्थान द्वारा टैंकरों के माध्यम से वितरित किए जाने वाले पेयजल वितरण का सत्यापन कर प्रतिदिन उपजिलाधिकारी सदर अल्मोड़ा को ईमेल या विशेष वाहक के जरिये आख्या उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed