{"_id":"5ccb4514bdec22076d2041dd","slug":"41556825364-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिकियासैंण में छह माह से बंद हाट बाजार दोबारा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिकियासैंण में छह माह से बंद हाट बाजार दोबारा शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। एकीकृत आजीविका परियोजना के तहत पिछले छह माह से बंद पड़ा हाट बाजार रामलीला मैदान में फिर से शुरू हो गया है। हाट बाजार में काश्तकारों की जैविक सब्जियों का बाजार सजने लगे हैं। बता दें कि अमर उजाला के 28 अप्रैल के अंक में छह माह से बंद पड़ा है हाट बाजार शीर्षक से खबर छपने के बाद आजीविका परियोजना के अधिकारियों ने हाट को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया।
उल्लेखनीय है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बंद पड़े हाट को दोबारा शुरू करने की मांग काफी लंबे समय से की रही थी। पूर्व में जिला प्रशासन ने भी तय दिनों में हाट लगाने के आदेश दिए थे, लेकिन आजीविका ने घाटे का रोना रोकर इसे छह माह से चालू नहीं किया था। इस बारे में अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद आखिरकार आजीविका परियोजना के अधिकारियों ने हाट को दोबारा शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को लोगों ने महिला समूह द्वारा हाट बाजार में लगाए गए सब्जी, मसाले आदि के स्टालों से खरीदारी की। हाट बाजार दोबारा शुरू होने पर लोगों ने अमर उजाला की पहल की सराहना की है। ब्यूरो