फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मतदाता सूची के लिए घर-घर जाकर गणना सर्वेक्षण शुरु

मतदाता सूची के लिए घर-घर जाकर गणना सर्वेक्षण शुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची के लिए घर-घर जाकर गणना सर्वेक्षण शुरु
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। पंचायत निर्वाचन नामावलियों के पुननिरीक्षण के लिए सल्ट ब्लॉक में मतदाता सूची बनाने के लिए घर-घर जाकर गणना सर्वेक्षण शुरू हो गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरि दत्त बलौदी ने 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाताओं से सूची में अपना नाम अंकित कराने को कहा है। 12 मई तक गणना कार्य़ चलेगा।
विज्ञापन


13 से 16 मई तक सर्वेक्षण की नामावलियों की पांडुलिपि तैयार की जाएगी। 20 मई से 16 जून तक निर्वाचन नामावली का मुद्रण और डाटा इंट्री की जाएगी। 17 से 19 जून तक प्रारूप निर्वाचन नामावलियों की प्रतियों का जन सामान्य द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। 19 जून को ही आलेख का प्रकाशन किया जाएगा। 20 से 26 जून तक दावे आपत्तियां, 27 जून से एक जुलाई तक डाटा आपत्तियों की जांच, 12 जुलाई को निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed