फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   तकनीशियन की भी समझ में नहीं आ रही लिफ्ट की बिमारी

तकनीशियन की भी समझ में नहीं आ रही लिफ्ट की बिमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
तकनीशियन की भी समझ में नहीं आ रही लिफ्ट की बिमारी
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल की लिफ्ट में आई खराबी को तकनीशियन भी नहीं समझ पा रहे हैं। पिछले कई दिनों से खराब लिफ्ट को तकनीशियन बुलाकर बड़ी मुश्किल से चालू किया गया, लेकिन इसके बाद मंगलवार शाम को लिफ्ट फिर खराब हो गई। परेशान अस्पताल प्रशासन ने हल्द्वानी पहुंच चुके तकनीशियन को फिर वापस बुला लिया और लिफ्ट ठीक होने तक अल्मोड़ा में ही रहने को कहा है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की ओर से मंगलवार को जिला अस्पताल की लिफ्ट ठीक करने बाहर से तकनीशियन को बुलाया गया था। तकनीशियन दोपहर तक लिफ्ट में फाल्ट ढूंढते रहे और बाद में लिफ्ट को किसी तरह चालू करा दिया। अस्पताल प्रशासन ने भी यह सोचकर की लिफ्ट ठीक हो गई तकनीशियन को भेज दिया। लेकिन शाम होते ही लिफ्ट ने एक बार फिर धोखा दे दिया।
विज्ञापन


अंदर बैठे गार्ड ने जब लिफ्ट का बटन दूसरी मंजिल के लिए दबाया तो लिफ्ट चौथी मंजिल में जाकर रुकी। जिससे अस्पताल प्रशासन काफी परेशान हो गया। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा ने बताया कि लिफ्ट चालू कर तकनीशियन हल्द्वानी को चले गए थे, लेकिन शाम को लिफ्ट फिर नहीं चली तो तकनीशियन को हल्द्वानी से वापस बुला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीशियनों से लिफ्ट ठीक होने तक दो दिन अल्मोड़ा में ही रहने को कहा गया है। इधर लिफ्ट के ठीक नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। गंभीर और लाचार रोगियों को तीमारदार बमुश्किल अस्पताल पहुंचा रहे हैं। खासकर चोटिल मरीज सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में असमर्थ हैं तो उन्हें उनके तीमारदार पीठ में बैठाकर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed