फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   70 वां गणतंत्र दिवस धूमधामपूर्वक मनाया गया

70 वां गणतंत्र दिवस धूमधामपूर्वक मनाया गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
70 वां गणतंत्र दिवस धूमधामपूर्वक मनाया गया
अल्मोड़ा। जिले में 70वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नंदादेवी प्रांगण से प्रभात फेरी निकली। पुलिस लाइन में सेरिमोनियल परेड की सलामी मुख्य अतिथि जिले प्रभारी मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का शीर्ष राज्य बनाने का संकल्प लेना होगा। आजादी की लड़ाई में अल्मोड़ा जिले का विशेष योगदान रहा है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि गणतंत्र हमें राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश देता है। कृषि एवं उद्यानीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय उत्पादों के उत्पादन से पलायन को रोकने के लिए कार्य करना होगा। एसएसपी नारायण मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी दिलाने वाले शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना होगा। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों ने झांकियां भी निकालीं। जिसमें आजीविका परियोजना, ग्राम्या परियोजना, आपदा प्रबंधन विभाग क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। कार्यक्रमों में डीएम, एसएसपी के अलावा नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, सीडीओ मनुज गोयल, डीडीओ केके पंत, एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय, तहसीलदार खुशबू आर्या मौजूद थे। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया।


जीआईसी नाई के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। पूरन सिंह नयाल और साथियों ने कार्यक्रम पेश किए। कुमाऊं मासिक पत्रिका पहरू के लोक गायक पप्पू कार्की को समर्पित अंक का लोकापर्ण किया गया। उधर सल्ट ब्लॉक, तहसील कार्यालय, जीआईसी नैकणा पैंसिया में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जीआईसी में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य देवेंद्र नेगी, सुनील कुमार, सुंदर कुंवर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed