फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आल्पस कर्मियों का आमरण अनशन शुरू

आल्पस कर्मियों का आमरण अनशन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
आल्पस कर्मियों का आमरण अनशन शुरू
अल्मोड़ा। छह माह का वेतन देने, आल्पस कंपनी को पुन: संचालित करने और फैक्ट्री प्रबंधक और कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलित आल्पस कर्मचारियों ने बीते दिन गणतंत्र दिवस से आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है। उन्होंने मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर महिलाओं को भी आमरण अनशन में बैठाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


21 जनवरी से क्रमिक अनशन कर रहे आल्पस कर्मचारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बीते शनिवार से आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है। इस मौके पर हुई सभा में कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी नहीं सुन रही है। छह माह से वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है, जिससे मजबूरन उन्हें आमरण अनशन जैसा कदम उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आमरण अनशन पर अशोक कुमार साह, शंकर सिंह आदि ने अनशन शुरू किया। धरने पर गीता बिष्ट, शीला साह, कला देवी, चंपा साह, ममता, सीमा, मंजुला साह, दीपा, माया पुनेठा, हीरा पवार, प्रदीप कुमार, ब्रजेश शैली, हितेश, रमेश उप्रेती, विनोद पाटनी, कुंदन बिष्ट, किरन साह, कुंदन भोज आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed