{"_id":"5c3f6cfcbdec2273333991bc","slug":"41547660540-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रियों ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रियों ने सुनी पूर्व सैनिकों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सेना दिवस के उपलक्ष्य में कुमाऊं एवं नागा रेजीमेंट सेंटर रानीखेत द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। गत दिवस रानीखेत से शुरू हुई रैली सोमेश्वर पहुंची। बुधवार सुबह रैली में शामिल यात्रियों ने यहां स्व. हुकम सिंह बोरा स्मारक में पुष्प अर्पित कर पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं।
साइकिल रैली का नेतृत्व कर रह मेजर विभोर जोशी ने बताया कि रैली सेना दिवस के उपलक्ष्य में शुरू की गई है। रैली के माध्यम से जगह-जगह पूर्व सैनिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जा सके। स्मारक के संयोजक किशन सिंह बोरा ने 28 दिसंबर को स्व. हुकम सिंह बोरा के पुण्य तिथि कार्यक्रम में सेना की ओर से कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया।
बाद में साइकिल रैली कौसानी रवाना हुई। इसके बाद साइकिल रैली बागेश्वर, गंगोलीहाट, पनार, दन्यां, अल्मोड़ा होते हुए 23 जनवरी को रानीखेत लौटकर समाप्त होगी। रैली में मेजर विभोर जोशी, नायक सूबेदार विक्रम सिंह, नायक प्रकाश चंद्र सती, लांसनायक राजेंद्र सिंह, कुलदीप सिह, राजू सुरेन, सिपाही मुकेश सिंह बोरा, शिवराज सिंह शेरावत, आशीष पनेरा शामिल थे।