फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का बूथ जीता चुनाव जीता का नारा

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का बूथ जीता चुनाव जीता का नारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का बूथ जीता चुनाव जीता का नारा
अल्मोड़ा/लमगड़ा। लमगड़ा के पास जलना में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राज्य सहकारी बैंक और लोकसभा प्रभारी दान सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीता चुनाव जीता का नारा दिया। उन्होंने बताया कि भाजयुमो की ओर से दो मार्च को सुबह प्रदेेश भर में बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा बूथ पर सेल्फी विद कमल का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्षों को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए रेडियो का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपने बूथ को मजबूत करना होगा। उन्होंने बताया 11 फरवरी को भाजपा आजीवन सहयोग निधि समर्पण के रूप में मनाएगी। अध्यक्ष केएमवीएन केदार जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही भाजपा 2019 के चुनाव में विजय हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने नमो एप की जानकारी दी और बताया कि इस एप के माध्यम से केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली जा सकती है। इससे पूर्व शुरूआत करते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कार्यकर्ताओं से 2019 की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, ऋषि कंडवाल, रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे ने भी विचार रखे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर रविंद्र खाती और रामेश्वर गोयल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया और मंडल अध्यक्षों को रेडियो वितरण किया गया।


कार्यकर्ताओं ने डा. मुरली मनोहर जोशी का जन्मदिन भी मनाया। संचालन रवि रौतेला और प्रेम शर्मा ने किया। इस मौके पर मदन सिंह मेहरा, राजीव गुरुरानी, विमला रावत, महेश नयाल, कैलाश गुरुरानी, राधा ढोलाखंडी, कल्पना बोरा, हरीश कपकोटी, दीपक पांडे, घनश्याम भट्ट, ध्यान सिंह, आनंद डंगवाल, मो. इरफान, विनोद आर्य, अजय वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, महेश्वर मेहरा, चंदन लाल, पूनम पालीवाल, शैलेंद्र साह, राजेंद्र जसवाल, किरन पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed