{"_id":"5be1c5d5bdec226985592675","slug":"41541522901-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय दलों के स्टार प्रचारक आएंगे दीपावली बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय दलों के स्टार प्रचारक आएंगे दीपावली बाद
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दीपावली त्योहार के चलते निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार गति नहीं पकड़ पाया है। हालांकि प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जोर-शोर से जुटे हैं। दीपावली के पश्चात भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रत्याशियों के समर्थन में अल्मोड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का 10 नवंबर और पूर्व सीएम हरीश रावत पार्टी का अल्मोड़ा आने का कार्यक्रम तय हो गया है।
जिले में अल्मोड़ा नगर पालिका कुमाऊं की सबसे पुरानी पालिका है। यहां कांग्रेस और भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अल्मोड़ा में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस, भाजपा समेत कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि नवगठित चिलियानौला (रानीखेत) नगर पालिका में पहली बार चुनाव हो रहे हैं।
द्वाराहाट और भिकियासैंण नगर पंचायतें हैं।
निकाय चुनाव के लिए सत्ताधारी दल भाजपा, विपक्षी दल कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर स्टार प्रचारकों की टीम गठित की है। जो कि निकाय चुनावों में प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं और चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल अल्मोड़ा पहुंचे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक रघुनाथ सिंह चौहान जुटे हुए हैं। दोनों ही दलों के स्टार प्रचारक दीपावली के बाद आएंगे।
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिह पिलख्वाल ने बताया कि दीपावली के पश्चात अल्मोड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री प्रकाशपंत, यशपाल आर्य, सतपाल महराज के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के पहुंचने की उम्मीद है। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का 10 नवंबर और 16 नवंबर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदीप टम्टा का अल्मोड़ा आने कार्यक्रम तय हो गया है।