फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा से समाचारों की सूची ................

अल्मोड़ा से समाचारों की सूची ................

Tue, 06 Nov 2018 06:40 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा से समाचारों की सूची ................
संशोधित
विज्ञापन


अल्मोड़ा-बागेश्वर से समाचारों की सूची ................

बागेश्वर। बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ

छत पर कपड़े सुुखा रही महिला की करंट से मौत
ताड़ीखेत की है घटना, स्कूल की छत से होकर गुजर रही 11 केवी की लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दीपावली पर्व से ठीक एक दिन पहले ताड़ीखेत में एक परिवार पर मातम छा गया। ताड़ीखेत में एक निजी स्कूल परिसर में बने आवासीय भवन की छत पर कपड़े सुखाने गई महिला वहां से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यहां राजकीय अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि आवासीय भवन हाईटेंशन लाइन के नीचे बनाया गया है। हालांकि छत पर दीवार भी दी गई है, दोपहर महिला ने जैसे ही गीली चादर दीवार पर डाली तो वह तार की चपेट में आ गई। मामले में अभी तक किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

अगले हफ्ते शुरू हो जाएगी डायलिसिस सुविधा
दो-तीन दिन में प्रशिक्षण से लौट आएंगे डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अस्पताल में डायलिसिस मशीन काफी दिन पहले ही लग गई है और अन्य तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। अगले सप्ताह तक प्रशिक्षण के लिए गए डॉक्टर भी लौट आएंगे और उसके बाद मशीन का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू करने की मांग काफी लंबे समय से उठ रही थी। पूर्व में बेस अस्पताल के लिए मशीन खरीदी गई थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते मशीन को चालू ही नहीं किया गया। बाद में इस मामले को लेकर स्थानीय व्यक्ति नवाज खान ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट ने शासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 20 सितंबर तक डायलिसिस की सुविधा शुरू करने का आदेश दिया था। यह अवधि पहले ही निकल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- अल्मोड़ा। जिले में सड़कों और पुलों का निर्माण कार्य समय पर नहीं होने से जनता को यातायात सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिले में विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 635 कार्य स्वीकृत हैं, लेकिन समय पर बजट अवमुक्त नहीं होने, वनभूमि की मंजूरी और समरेखण के अभाव में 316 सड़कों के काम शुरू ही नहीं हो सके हैं। इनमें कई सड़कें एक से डेढ़ दशक पूर्व स्वीकृत हुई है।

- अल्मोड़ा। कुमाऊं सहकारी संघ (केसीडीएफ) के नौ वार्डों के निदेशक पदों के लिए 10 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल सभी नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। आठ वार्डों के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया है, जिनका निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि भैंसियाछाना ब्लाक में दो प्रत्याशियों के मैदान में होने के बाद वहां मतदान होगा। जबकि चार वार्डों के निदेशक पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ है।

- अल्मोड़ा। दीपावली त्योहार के चलते निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार गति नहीं पकड़ पाया है। हालांकि प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जोर-शोर से जुटे हैं। दीपावली के पश्चात भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचार प्रत्याशियों के समर्थन में अल्मोड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का 10 नवंबर और पूर्व सीएम हरीश रावत पार्टी का अल्मोड़ा आने का कार्यक्रम तय हो गया है।

-अल्मोड़ा। जिले के बाड़ेछीना में आयोजित रामलीला का श्री राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। %अवध में आई बहार, बहार मोरी सजनी श्री राम जी आए लखन भी आए सीता जी को देखो निहाल.. चौपाई गाकर प्रभु श्री राम के अयोध्या लौटने की खुशी मनायी गई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि श्री राम के चरित्र से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी पितृ भक्ति, भातृ प्रेम, प्रजा प्रेम अनुकरणीय है।

-अल्मोड़ा। दीपावली को लेकर लोगों में खासा उत्साह और उमंग है। महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए लोगों ने मंगलवार को बाजारों से खरीददारी की। स्थानीय दुकानदारों द्वारा खोए और अनाज से बनी मिठाईयों के अलावा ब्रांडेड कंपनियों की मिठाईयां, गिफ्ट आइटम आदि की दुकानें सजा रखी हैं। लोगों ने इन दुकानों से खूब खरीददारी की।

- अल्मोड़ा। दस से 13 नवंबर तक रुद्रपुर मे होने वाले राज्य ओलंपिक खेल के लिए जिले की महिला और पुरुष हैंडबाल टीम चयनित कर ली गई है। खिलाडिय़ों का ट्रायल राजकीय इंटर कालेज डीनापानी के मैदान में हुआ।

- अल्मोड़ा। भनोली तहसील स्थित बडियार खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। उद्घाटन मैच भनोली एकादश की टीम ने 33 रन से जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने किया।


बागेश्वर

- बागेश्वर। मशीनरी ने आचार संहिता के अनुपालन के लिए प्रत्याशियों पर शिकंजा कस दिया है। आचार संहिता प्रभारी ने अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उल्लंघन के 105 मामले पकड़े हैं। सार्वजनिक स्थलों से अवैध प्रचार सामग्री हटाने के साथ ही प्रत्याशियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

- बागेश्वर। दिवाली की रात भर जिले भर के सभी नौ बिजली घरों पर ऊर्जा कर्मी मुस्तैद रहेंगे। त्योहार को देखते हुए यूपीसीएल ने ऊर्जा कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। इस दौरान लाइन में कोई भी फॉल्ट आने पर तत्काल मरम्मत कराई जाएगी। यूपीसीएल की पेट्रोलिंग टीम हर वक्त तैयार रहेगी।


- बागेश्वर। सरयू तट पर लगे पटाखा बाजार में मंगलवार को फायर कर्मियों ने सुरक्षा के उपाय बताए। फायर कर्मियों ने व्यापारियों को बताया कि अचानक आग जाने की स्थिति में उन्हें बचाव के क्या उपाय करने होंगे।

- कांडा (बागेश्वर)। दिवाली की रात 10 बजे के बाद आतिशबाजी की ब्रिकी नहीं होगी। निगरानी के लिए बाजार में पुलिस मुस्तैद रहेगी। उल्लंघन पर लाइसेंसधारक पर कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को आतिशबाजी के लाइसेंस और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस ने व्यापारियों की बैठक ली।

- बागेश्वर। दिवाली त्योहार के चलते बागेश्वर बाजार में दिनभर चहल पहल रही। बर्तन बाजार, पटाखा बाजार, ज्वैलरी, वाहन बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। मंगलवार को सुबह से लेकर देर शाम तक नगर के कत्यूर बाजार, चौक बाजार, दुग बाजार, नुमाइश मार्ग आदि स्थानों में खरीदारों की भीड़ रही। दूसरे दिन भी बाजार में खूब धनवर्षा हुई। विभिन्न बाजारों में 25 लाख से अधिक खरीदारी हुई।

- बागेश्वर। 18 नवंबर को मतदान के दिन शादी का लग्न होने के चलते मतदाताओं का शादी में व्यस्त होना कहीं प्रत्याशियों की जीत में विघ्न का कारण न बन जाए। शहर के कई मतदाताओं का शहर से बाहर होना भी प्रत्याशियों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।


- बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट में अध्यक्ष और छह वार्डों में भाजपा और कांग्रेस जबकि एक वार्ड में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच आमने सामने की टक्कर है। बावजूद प्रत्याशियों के लिए खामोश मतदाताओं की नब्ज टटोल पाना टेड़ी खीर हो गई है। चुनाव में सेहरा किसके सिर सजेगा यह तो मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा। अलबत्ता चेयरमैन और सभासदों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत के पक्के दावे करते सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed