{"_id":"5b50d0a94f1c1b37748b5c5d","slug":"41532022953-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनोली गांव में पिंजरे में नहीं फंस रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनोली गांव में पिंजरे में नहीं फंस रहा तेंदुआ
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के गांवों में तेंदुए का आतंक नहीं थम रहा है। नैनोली गांव में ढाई माह में तेंदुआ पांच लोगों को घायल कर चुका है। तेंदुआ गांव में लगाए गए दो पिंजरों में नहीं फंस रहा है। तेंदुए के आतंक से स्कूल जाने वाले बच्चों को खतरा बना हुआ है।
गत तीन मई की शाम तेंदुए ने घर के आंगन में बबीता पुत्री महेश चंद्र को, चार मई की शाम खेत में काम कर रही सरोज महरा पत्नी भूपाल सिंह, 11 जून की सुबह तेंदुए ने महेश राम पुत्र प्रकाश राम, 24 जून को शाम गोपुली देवी पत्नी स्व. नर सिंह, 18 जुलाई की सायं खेत में काम कर रही 60 वर्षीय वृद्धा प्रेमा देवी को घायल कर दिया था। गांव में वन विभाग ने दो पिंजरे लगा रखे हैं, जिनमें बकरियां बांधी जा रही हैं, लेकिन तेंदुआ इतना चालाक है कि वह पिंजरे के आसपास भी नहीं आ रहा है।
उधर तेंदुए ने गत छह जून की सुबह ग्वालाकोट (चौलेख) में 72 वर्षीय वृद्धा बसंती देवी को पंजे मारकर घायल कर दिया था। ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए द्वारा आए दिन लोगों को घायल करने और मवेशियों को शिकार बनाए जाने से लोग दहशत में हैं।