फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पूर्व सीएम हरीश रावत के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर खुशी की लहर

पूर्व सीएम हरीश रावत के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर खुशी की लहर

Wed, 18 Jul 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर खुशी की लहर
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य, असम का प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आतिशबाजी की और मिठाई बांटी । बागेश्वर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी एसबीआई तिराहे में मिठाई बांटकर खुशी जताई।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि रावत के अनुभवों का लाभ प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को मिलेगा। 2019 में कांग्रेस नए जोश के साथ लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करेगी। रावत को केंद्रीय नेतृत्व में स्थान मिले पर कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह है।
विज्ञापन


इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक,राजेंद्र बाराकोटी, पूरन रौतेला, अमरनाथ रावत, तारु तिवारी, तारा चंद्र जोशी, युकां जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महरा, नवाज खान, राजेंद्र बोरा, विक्रम बिष्ट, सचिन आर्या, राजीव कर्नाटक, हर्ष कनवाल, मनोज सनवाल, अख्तर हसैन, परितोष जोशी, केवल सती, त्रिलोचन जोशी, पंकज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गांधी पार्क में मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।

इस अवसर पर युकां जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह महरा, महासचिव सूरज वाणी, पंकज खंपा, धीरेंद्र गैलाकोटी, वैभव पांडे, कृष्णा रावत आदि मौजद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed