{"_id":"59da6a024f1c1b6a678b4ca0","slug":"41507486210-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश्तकारों को खेती करने की नवीन तकनीक बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काश्तकारों को खेती करने की नवीन तकनीक बताई
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के ग्यारह विकासखंडों की 11 न्याय पंचायतों में आयोजित कृषक महोत्सव रबी में काश्तकारों को कृषि, पशुपालन, उद्यान, रेशम, दुग्ध, मत्स्य, ग्राम्य विकास, जलागम प्रबंधन, लघु सिंचाई, डेयरी तथा सहकारिता आदि विभागों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को कृषि निवेशों तथा अन्य सामग्री वितरित की गई।
रविवार को जिले के बमनस्वाल, उन्यूड़ा, ग्वालाकोट, बसौली, बमस्यू, कुवाली, पैठानी, जालली, महंग्यारी, चांच, लिंगुणता न्याय पंचायतों में कृषक महोत्सव रबी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिकों तथा विभागीय अधिकारियों ने काश्तकारों को कृषि से संबंधित नवीनतम तकनीक की जानकारी दी। काश्तकारों ने अधिकारियों के समक्ष समस्याएं रखी। उन्होंने मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत शासन से अनुमन्य सुविधाओं के अनुसार कृषि निवेशों और अन्य सामग्री वितरित की गई।
विभिन्न स्थानों पर आयोजित महोत्सव में रथ प्रभारी कृषि, भूमि संरक्षण अधिकारी बाड़ेछीना विनोद शर्मा, पशु चिकित्साधिकारी भैसवाडा प्रक्षेत्र डॉ. रामअवतार दीक्षित, कृषि, भूमि संरक्षण अधिकारी नितेश कुमार पुजारी आदि मौजूद थे। ब्यूरो