{"_id":"594aa0e14f1c1b29548b475f","slug":"41498063073-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रियों का तीसरा दल धारचूला को रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रियों का तीसरा दल धारचूला को रवाना
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश यात्रियों का तीसरा दल धारचूला को रवाना
अल्मोड़ा। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल बुधवार की सुबह अल्मोड़ा से धारचूला रवाना हुआ। होली डे होम में यात्री दल का कर्मचारियों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। तीसरे दल में कुल 56 यात्री शामिल हैं। जिनमें 14 महिलाएं और 42 पुरुष हैं। दल के लाइजनिंग आफिसर अशोक कुमार वर्मा हैं।
दल में दिल्ली के सात, गुजरात के आठ, उत्तराखंड के दो, हरियाणा के सात, महाराष्ट्र के चार, राजस्थान के पांच, केरल के चार, मध्य प्रदेश के तीन, उप्र के 14 और हिमाचल प्रदेश के दो यात्री समेत सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना भी शामिल हैं। दल में सबसे अधिक उम्र के उत्तराखंड के 68 वर्षीय शरद वर्मा और सबसे कम उम्र के यात्री राजस्थान की अपूर्वा पांड्या तथा साक्षी पारिक हैं, दोनों 20 साल की हैं। यात्री दल के गाइड कुमाऊं मंडल विकास निगम के देवेंद्र रावत हैं। इससे पहले कैलाश यात्रियों का होली डे होम की प्रबंधक शीला शाह, योगेश गब्र्याल, प्रकाश उनियाल, शशि उनियाल, अर्जुन सिंह, नरेश कुमार, शोबन राम आदि ने स्वागत किया।