{"_id":"5947a4ba4f1c1bc90d8b482a","slug":"41497867450-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जून को विश्व योग दिवस की तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जून को विश्व योग दिवस की तैयारियां पूर्ण
Updated Mon, 19 Jun 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून विश्व योग दिवस की तैयारियां पूर्ण
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर के लोअर मालरोड स्थित मैदान में विश्व योग दिवस 21 जून को आयोजित होने वाले योग महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योग दिवस की तैयारी को लेकर सोमवार सुबह मैदान में करीब 500 लोगों ने योग का पूर्वाभ्यास किया। जिसमें छात्र-छात्राओं के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
योग शिक्षा विभाग के समन्वयक प्रो. देव सिंह पोखरिया ने कहा कि योग ऐसी विधा है जिसके द्वारा मानव के समस्त विकारों का समाधान किया जा सकता है। वर्तमान समय में योग मानव की आवश्यकता बन गया है, जिसे अपनाकर मनुष्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन स्थापित कर ध्येय का मार्ग प्राप्त कर सकता है। उन्होंने पिछले एक माह से अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में संचालित योग शिविरों को सराहनीय पहल बताया।
योग शिक्षा विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने बताया कि मंगलवार 20 जून की सुबह भी योग पूर्वाभ्यास किया जाएगा। विश्व योग दिवस पर 21 जून को उन्होंने सभी लोगों से प्रात: साढ़े छह बजे परिसर के मैदान में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि योग महोत्सव में मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षण संस्थान और आमजन भाग लेंगे। योग दिवस की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैें। विभाग के छात्र-छात्राएं घर-घर संपर्क कर रहे हैं। योग दिवस के दिन योगाभ्यास के बाद विभिन्न स्कूलों की प्रतियोगिता कराई जाएगी। कार्यक्रम में डा. अजीत तिवारी, पूर्व छात्रसंघ सचिव विनीत बिष्ट, नेहा पांडे, संदीप नयाल, पूजा सत्यपाल, हर्षवर्धन वर्मा, प्रकाश कार्की, किरन कनवाल, दिया रावत, पवन जोशी, पूजा सांगा, ऊषा रावत, भावना आदि ने भाग लिया।